जनहित में भाजपा जामगांव आर मंडल की विशेष पहल: सुरपा में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर से 80 से अधिक लाभार्थियों को मिला निःशुल्क दंत उपचार

जामगांव आर। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर द्वारा बुधवार को प्राथमिक शाला सुरपा में रूंगटा डेंटल कॉलेज भिलाई के सहयोग से निःशुल्क चलित दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस शिविर में लगभग 80 लोगों की दंत जांच एवं उपचार किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्रीद्वय निर्मल जैन एवं पूर्णेन्द्र सिन्हा, कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद जैन, जनपद सभापति रवि सिन्हा, सेवा पखवाड़ा संयोजक जिनेश जैन, सह-संयोजक लुभम बंछोर, सरपंच सुरपा चंद्रहास साहू एवं सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष बेनीराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर में रूंगटा डेंटल कॉलेज की टीम—डॉ. हिना साहनी, आँचल साहू, अस्मिता श्रीवास्तव, आदिति तिवारी, आकांक्षा सारंगी, सिलालिपि परिध, आरुषि श्रीवास्तव, आइंदा नदी, आफरीन अंसारी और अद्यर्षा—ने मरीजों की जांच एवं उपचार किया। शिविर को सफल बनाने में भाजपा मंडल जामगांव आर के कार्यकर्ताओं प्रवीण वर्मा, नरेंद्र धरमगुड़ी, बूथ अध्यक्ष किशोर सेन, देवानंद देवांगन, सरोज साव, समुंद साहू, भागवत साव, किशोर यादव सहित अन्य लोगों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *