अमलेश्वरडीह में 19-20 अप्रैल को भव्य कर्मा जयंती महोत्सव : सीएम साय की उपस्थिति में 24 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में…

तहसील साहू संघ पाटन की अगुवाई में पेश होगी सामाजिक एकता,संस्कृति और सेवा की मिसाल,1009 कलशों की शोभायात्रा,दीपों की महाआरती और पारंपरिक रस्मों से सजेगा दो दिवसीय आयोजन,समारोह में जुटेंगे दिग्गज जनप्रतिनिधि,समाज प्रमुख और हज़ारों लोग…


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन 19 एवं 20 अप्रैल को अमलेश्वरडीह (झीट परिक्षेत्र) में बड़े धूमधाम से किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव स्वयं उपस्थित रहकर वर-वधुओं को आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम की तैयारी विगत तीन महीनों से की जा रही है। मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी के अनुसार पाटन तहसील की 99 इकाइयों में बैठकें लेकर समाजजन को आमंत्रित किया गया है।

19 अप्रैल को कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण कर्मा आरती एवं 1009 कलशों की भव्य शोभायात्रा से होगी। शोभायात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू मुख्य अतिथि रहेंगी। इसके पश्चात चूलमाटी, तेलमाटी और हल्दी जैसी पारंपरिक वैवाहिक रस्में पूरी की जाएंगी।

20 अप्रैल को प्रथम सत्र में 1009 दीपों से महाआरती कर कर्मा महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, अश्वनी साहू, पोषण साहू, अशोक साहू, चंद्रभूषण साहू सहित अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

द्वितीय सत्र में 24 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न होगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद विजय बघेल, नंदलाल साहू, जितेंद्र साहू, जागेश्वर साहू, डॉ. दयाराम साहू सहित कई सामाजिक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि यह समारोह सामाजिक एकता और संस्कृति का अनूठा संगम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *