ग्राम करेला में ‘अटल डिजिटल सेवा केंद्र’ का शुभारंभ : जिपंस कल्पना ने कहा,अब ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी…

पाटन । ग्राम पंचायत करेला में गुरुवार को अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू एवं जनपद सभापति रवि सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित हुए । गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव में ही जरूरी डिजिटल सवाएं उपलब्ध कराना है।

बताया गया कि इस केंद्र के माध्यम से अब ग्रामीणों को नकद लेन-देन, बिजली-पानी बिल का भुगतान, पेंशन-बीमा संबंधी सेवाएं, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर प्राप्त होंगी। साथ ही महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन योजना जैसे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा।

मौके पर जिला पंचायत की सभापति कल्पना साहू ने कहा कि राज्य की साय सरकार की यह पहल गांव को डिजिटल सशक्तिकरण की ओर ले जाएगी और ग्रामीणों के लिए जीवन को सरल बनाएगी । जनपद सभापति रवि ने बताया कि सुविधा केंद्रों के आरंभ होने से ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए विकासखंड और जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा, गांव में ही उन्हें बहुत-सी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

कार्यक्रम में नारद साहू भाजयुमो अध्यक्ष, डॉ. राजेश कुमार बन्छोर सरपंच करेला, रवि सिन्हा, दानीराम वर्मा, चंद्रकांत बन्छोर, दिनेश ठाकुर, नरोत्तम साहू सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *