राज्य स्तरीय विज्ञान मेला में जामगांव आर कालेज को मिला दूसरा स्थान…

जामगांव आर / शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. अरुणेंद्र तिवारी, डॉ. संतोष पांडे, प्रो. मनोज यादव, मनीष कुमार एवं भेजकुमार के मार्गदर्शन में किया गया। प्रदर्शनी में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

चयनित विद्यार्थियों ने शासकीय विश्वनाथ तामस्कर महाविद्यालय, दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में अपने नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जामगांव आर महाविद्यालय के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र वेद अग्रवाल एवं बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र थानेश्वर साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने इन विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान संकाय के इस उपलब्धि ने पूरे महाविद्यालय में गर्व का माहौल पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *