जामगांव आर के सरपंच रूपेंद्र शुक्ला बने पाटन ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष

पाटन । पाटन ब्लॉक के जामगांव आर के युवा सरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रूपेंद्र शुक्ला को पाटन ब्लॉक सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को विश्राम गृह पाटन में ब्लॉक के सरपंचों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्री शुक्ला को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

श्री शुक्ला के अध्यक्ष बनने पर उन्हें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बधाई देते हुए कहा कि श्री शुक्ला के नेतृत्व में सरपंच संघ और अधिक सक्रिय एवं सशक्त रूप में ग्रामीण विकास कार्यों को गति देगा श्री शुक्ला के अध्यक्ष बनने पर जिला कांग्रेस कमेटी (दुर्ग ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नोमिन ठाकुर, जनपद सदस्य रश्मि भेद वर्मा, आनंद बघेल, भेष आठे, राजेश ठाकुर, दिनेश साहू, अजय साहू, एमन आठे, खिलेश बबलु मार्कंडेय सहित सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों व सरपंचों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *