“चेकपोस्ट पर ‘खाकी’ का कहर ! बोरई बाजार में व्यापारी से मारपीट का VIDEO वायरल, थाना प्रभारी पर उठे गंभीर सवाल

“चेकपोस्ट पर ‘खाकी’ का कहर ! बोरई बाजार में व्यापारी से मारपीट का VIDEO वायरल, थाना प्रभारी पर उठे गंभीर सवाल

धमतरी। जिले के बोरई क्षेत्र में एक व्यापारी से कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और भी गरमा गया है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम ओडिशा बॉर्डर के पास स्थित चेक पोस्ट का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में बोरई थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह एक मुर्गा व्यापारी के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि व्यापारी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया था, लेकिन उसने वाहन नहीं रोका, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे रोका।

सूत्रों के अनुसार, वाहन न रोकने से नाराज थाना प्रभारी ने व्यापारी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं, पुलिस के इस रवैये को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठ रही है।
फिलहाल इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के चलते प्रशासन पर जवाबदेही का दबाव बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *