पाटन। खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग सिटी लीग का आयोजन 8 नवंबर को पाटन (जिला दुर्ग) में किया जाएगा। यह आयोजन खेल मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एवं साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में देशभर में संचालित हो रही सिटी लीग श्रृंखला का हिस्सा है।
छत्तीसगढ़ में यह प्रतियोगिता साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद एवं साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के मुख्य संरक्षक विजय बघेल शामिल होंगे।
यह प्रतियोगिता विशेष रूप से बालिका एवं महिला प्रतिभागियों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें तीन वर्गों — 11 से 14 वर्ष, 15 से 18 वर्ष तथा 19 वर्ष से ऊपर — की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता विश्राम गृह पाटन से प्रारंभ होकर देवादा तक के मार्ग पर संपन्न होगी।।प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीयन कर भाग लेना होगा। सभी प्रतिभागियों को खेलो इंडिया की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, वहीं विजेता प्रतिभागियों को मेडल से सम्मानित किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने बताया कि आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए NIS कोच प्रतीक मनोध्या (मो. 9691713179) से संपर्क किया जा सकता है।