
जामगांव आर। ग्राम नवागांव बी में जिला पंचायत निधि से बनने वाले खुलामंच का भूमिपूजन विधिविधान एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने निर्माण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की। इस अवसर पर सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत दुर्ग नारद साहू ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खुलामंच बनने से गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीणों को एक नया सामुदायिक केंद्र मिलेगा और गांव की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में छगनलाल साहू उपसरपंच, महेश साहू ग्राम पटेल, गजेंद्र साहू सांसद प्रतिनिधि, लेखराम साहू, भेमराज साहू, त्रिभुवन अटल, घनश्याम साहू, केजउ साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।