पाटन -नारी शक्ति और जनकल्याण की प्रतीक लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती सभापति प्रणव शर्मा के जन समस्या निवारण केंद्र, घुघुवा(क) में हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन एकत्रित हुए और लोकमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
समारोह को संबोधित करते हुए सभापति प्रणव शर्मा ने कहा कि, “लोकमाता अहिल्या बाई होलकर का जीवन समाज कल्याण, नारी सशक्तिकरण और धार्मिक सहिष्णुता की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने अपने शासनकाल में जनसेवा और संस्कृति के संरक्षण को सर्वोपरि रखा, जिससे आज भी हम सीख ले सकते हैं।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य रूप से ग्राम सरपंच श्रीमती शैलेंद्री ढाल सिंह साहू, प्रशांत शर्मा, मनोज साहू, रवि साहू, आमोद सिंह, फगुआ राम साहू, तिरीथ साहू, ढाल सिंह साहू, गणेश कुर्रे, चैतराम टंडन, लोकेश्वर साहू, रमेश यादव, भारत निषाद सहित अनेक ग्रामवासी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।