Mahavir Jayanti Special: रानीतराई में 10 को रक्तदान शिविर का आयोजन…

रानीतराई। जैन समाज की ओर से महावीर जयंती के पावन अवसर पर 10 अप्रैल को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जैन युवा मंच भखारा राल एवं हेल्प एंड सर्व फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित हो रहा है। आयोजन का उद्देश्य मानव सेवा एवं सामाजिक दायित्व को आगे बढ़ाना है। शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करने हेतु विशेष पहल करते हुए उन्हें स्मार्ट वॉच प्रदान की जाएगी।
    कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन,युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता की अपेक्षा है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जैन समाज के निर्मल जैन एवं यादमल गोलछा ने बताया कि महावीर स्वामी के सिद्धांतों के अनुरूप यह सेवा कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *