पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए 15 मार्च को कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे पाटन रेस्ट हाउस में होगी, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन और जामगांव आर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नवाज खान और पाटन विधानसभा प्रभारी राजेंद्र साहू मौजूद रहेंगे।
इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ-साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और न्सुई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी। जामगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।