
बेमेतरा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को बेमेतरा जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय एवं देशभक्ति के रंग में सजा नजर आएगा। समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद विजय बघेल ध्वजारोहण के पश्चात समारोह में आयोजित परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वे प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक, देशभक्ति और राष्ट्रभावना से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।