दुर्ग-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा कंतेली में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में दुर्ग सांसद विजय बघेल शामिल हुए एवं सभी वर-वधु को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने और उनके सुखमय जीवन की ईश्वर से कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी !
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आदर्श सामूहिक विवाह का यह आयोजन वर्तमान खर्चीली विवाह से श्रेष्ठ है, भाजपा सरकार द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना है,
सांसद बघेल ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल 171 जोड़ों को 35,000-35,000 रूपये का चेक भी प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अवधेश चंदेल सहित जनप्रतिनिधिगण,भाजपा पदाधिकारी, सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में गणमान्यजन प्रमुख रुप से उपस्थित थे।