मेकाहारा में सस्ती हुई जांचें: MRI अब 2 हजार, CT-स्कैन 1 हजार; डीन को मिली सीधी खरीदी की अनुमति, 200 छात्र हॉस्टल को भी मंजूरी

मेकाहारा में सस्ती हुई जांचें: MRI अब 2 हजार, CT-स्कैन 1 हजार; डीन को मिली सीधी खरीदी की अनुमति, 200 छात्र हॉस्टल को भी मंजूरी

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (मेकाहारा) और DKS अस्पताल की स्वशासी समिति की सामान्य सभा की बैठक में मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। 17 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में OPD मरीजों के लिए जांच दरें कम की गईं, अस्पतालों को संसाधन जुटाने की स्वतंत्रता दी गई और छात्रों के लिए हॉस्टल निर्माण को हरी झंडी मिली।

MRI–CT स्कैन की दरें आधी
बैठक में APL श्रेणी के OPD मरीजों के लिए नई जांच दरें तय की गईं। अब—
MRI मात्र 2,000 रुपए
CT स्कैन 1,000 रुपए
BPL मरीजों और 60+ उम्र के मरीजों के लिए सभी OPD जांचें पूरी तरह निशुल्क रहेंगी।

डीन को CGMSC की NOC के बिना खरीद की अनुमति
अस्पतालों में मशीनें, केमिकल और रिऐजेंट की कमी से मरीजों को समय पर जांच न मिल पाने की समस्या को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया।
अब CGMSC से NOC की प्रतीक्षा के दौरान भी डीन सीधे खरीदी कर सकेंगे। आवश्यक सामग्री की खरीद के लिए स्वशासी निधि (ऑटोनॉमस फंड) के उपयोग की अनुमति भी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि “किसी भी मरीज को सुविधा मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए,” और इसके लिए तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में लिए गए अन्य बड़े फैसले
1. तीन महीने में PET-CT और गामा कैमरा सुविधा
कैंसर और गंभीर रोगियों की जांच को मजबूत बनाने के लिए अस्पताल में PET-CT और Gamma Camera सेवाओं को 3 महीनों में शुरू करने का निर्देश दिया गया।
2. इंप्रेशन मनी 10 हजार से बढ़ाकर 1 लाख
विभागीय जरूरतों के लिए खरीद की सीमा बढ़ाई गई है।
इंप्रेशन मनी ₹10,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 की गई।
अब छोटे–मोटे उपकरण और सामग्री विभाग खुद खरीद सकेंगे।
3. हॉस्टल शुल्क में राहत, 200 छात्रों का नया भवन
DKS अस्पताल के MCH हॉस्टल की फीस ₹5,000 से घटाकर ₹2,500 कर दी गई।
मेडिकल कॉलेज के 200 छात्रों के नए हॉस्टल भवन को मंजूरी मिल गई है। निर्माण जल्द शुरू होगा।
4. CT स्कैन और MRI दरों में बड़े स्तर पर कटौती
मरीजों को आर्थिक राहत देने के लिए दोनों जांचों की दरें आधी कर दी गई हैं। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *