ग्राम नारायणपुर (घुघवा क )में नव दिवसीय यज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ, सुंदरकांड पाठ से हुआ मंगलारंभ

पाटन। क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुति यज्ञ सेवा समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन 7 से 16 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। आयोजन के सफल संचालन को लेकर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रणव शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि इस वृहद धार्मिक आयोजन के लिए लगभग सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन से जुड़े सभी कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न हों, इस उद्देश्य से संकट मोचन मंगल मूर्ति मारुति हनुमान मंदिर प्रांगण में संध्या 6 बजे पंडितों एवं ग्रामीणों द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

आयोजक श्री मंगल मूर्ति मारुति यज्ञ सेवा समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं आमजन से करबद्ध अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं तथा यथासंभव सहयोग प्रदान कर पुण्य लाभ अर्जित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *