पाटन। माध्यमिक शिक्षा मंडल, छत्तीसगढ़ द्वारा घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में पाटन ब्लॉक के पाहंदा (अ) स्थित शासकीय हाई स्कूल की छात्रा नूतन वर्मा ने शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नूतन ने 97.83% अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में नवां स्थान बनाया। नूतन की इस उल्लेखनीय सफलता पर ब्लॉक और स्कूल में हर्ष का माहौल है,शिक्षक, परिजन और ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल की इस बच्ची की बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर की है ।