सोमनाथ से पाटन तक गूंजा “ॐ नमः शिवाय”, सहस्राब्दी वर्ष पर महादेव मंदिर में ऐतिहासिक जलाभिषेक, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा रहे उपस्थित

सोमनाथ से पाटन तक गूंजा “ॐ नमः शिवाय”, सहस्राब्दी वर्ष पर महादेव मंदिर में ऐतिहासिक जलाभिषेक, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा रहे उपस्थित

पाटन। सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण की सहस्राब्दी (1000 वर्ष) पूर्ण होने के अवसर पर पाटन नगर मंडल द्वारा नगर के ऐतिहासिक महादेव मंदिर में श्रद्धा, आस्था एवं सनातन चेतना से ओतप्रोत विशेष पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश मंत्री माननीय जितेंद्र वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने विधिवत जलाभिषेक कर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का सामूहिक जाप किया। पूरे मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया। आयोजन के माध्यम से सनातन संस्कृति, ऐतिहासिक चेतना और राष्ट्रबोध का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास किया गया।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “आज पूरा देश धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से सनातन परंपरा की ओर अग्रसर है। यही परिवर्तन भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। सोमनाथ से पाटन तक हमारी आस्था अडिग है और यह सहस्राब्दी वर्ष हमें अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने की प्रेरणा देता है।” इस अवसर पर पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, पाटन नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, योगेश सोनी, केशव बंछोर, सिकौला सरपंच अतिश सपाहा, सोशल मीडिया प्रभारी विजय बंछोर, किरण बंछोर सहित पाटन मंडल के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *