जामगांव आर। समाजसेवी संस्था युवा मित्र मंडल की ओर से ग्राम बेल्हारी में आयोजित 27वें राज्य स्तरीय रामायण मेला महोत्सव में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से बड़ी संख्या में कथाप्रेमी रामकथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं।
महोत्सव के द्वितीय दिवस खम्हरिया, करेला, करेली, बिहाझर, तेलावट एवं आमाडुला की मानस मंडलियों ने अयोध्या कांड एवं अरण्य कांड के प्रसंगों पर आधारित सांगितमय रामकथा का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। कथा श्रवण के दौरान पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राजपत्रित कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा, पं. रमेश शर्मा एवं प्राचार्य रीना चौधरी राम दरबार में माथा टेकने पहुंचे।
इस मौके पर अपने उद्बोधन में कर्मचारी फेडरेशन अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की सर्वोत्तम मार्गदर्शिका है। रामकथा से हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और सेवा के संस्कार मिलते हैं। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को संजोने और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवा मित्र मंडल एवं आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन संयोजक मनीष चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष भूषण चंद्राकर, यादमल गोलछा, मोहित निषाद, इशू बंसोड, संदीप शर्मा, अमित राठी, रामसिंह बंसोड, भेन चंद्राकर, ताराचंद महतो, बीसहत साहू, संतोष लहरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
•संध्या आरती में शामिल होंगे सांसद विजय बघेल
आयोजन समिति ने बताया कि संध्या आरती में सांसद विजय बघेल, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जनपद सभापति खेमलाल देशलहरे एवं मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू भी महोत्सव में शामिल होंगे।