बिरसा मुंडा जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर में दो जनजातीय योजनाओं का शुभारंभ किया, CM साय बोले— बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूटी, आदिवासियों का सतत उत्थान जारी

बिरसा मुंडा जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर में दो जनजातीय योजनाओं का शुभारंभ किया, CM साय बोले— बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूटी, आदिवासियों का सतत उत्थान जारी

अंबिकापुर, 20 नवंबर 2025। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर अंबिकापुर आज ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीप प्रज्ज्वलित कर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति ने जनजातीय परंपराओं से जुड़े दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें विशेष रूप से परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों को सशक्त करने की योजना शामिल है। इसके साथ ही राष्ट्रपति 70 वर्ष पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा गोद लिए गए बच्चे से मुलाकात भी करेंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनजातीय समुदाय के विकास पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के घर-घर तक बिजली पहुँची है। बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और अब वहाँ सतत विकास स्पष्ट दिखाई दे रहा है। CM साय ने बताया कि बस्तर के ग्रामीणों को नियमित रूप से राशन उपलब्ध हो रहा है और हर घर तक विकास की रोशनी पहुँच रही है। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और राज्यमंत्री तोखन साहू भी मंच पर मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुँची थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *