
जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा मण्डल जामगांव आर द्वारा 14 जून 2026, रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा।
मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि यह अभियान प्रातः 7 बजे महामाया मंदिर के पास स्थित किकिरमेटा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान में क्षेत्र के नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मण्डल पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। मण्डल महामंत्री पुनेन्द्र सिन्हा एवं निर्मल जैन ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।