जामगांव आर। शारदीय नवरात्रि पर अंचल के गांव-गांव में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना और ज्योत-जवांरा पूजन का क्रम नौ दिनों तक चलता रहा। दुर्गाष्टमी के दिन हवन-पूजन सम्पन्न हुआ तथा महानवमी पर सोमवार को बाजे गाजे के साथ श्रद्धामय भावनात्मक माहौल में माता की विदाई हुई । इसी क्रम में मंगलवार को दक्षिण पाटन क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं का दल वृंदा धाम आगेसरा सहित बेल्हारी, बटरेल और गातापार के दुर्गा पंडालों में पहुँचा। नेताओं ने माता का आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने कहा कि नवरात्रि पर्व हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। ग्रामीणों की सहभागिता और श्रद्धा देखकर हर्ष होता है। माँ दुर्गा की कृपा से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, यही हमारी कामना है। इस दौरान जनपद सदस्य अजय साहू, जिला महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला, जोन प्रभारी भेष आठे, पूर्व जिपं सदस्य जयंती साहू, सेक्टर प्रभारी किशोर चंद्राकर, भेदप्रकाश वर्मा, सोहन जोशी, कपूर साहू, सरपंचगण रेवाराम साहू, रमाकांत साहू, एमन आठे सहित रेवा मंडल, महेंद्र साहू, अश्वनी साहू, अरुण साहू, डागेश्वर साहू, भीरेंद्र साहू, कमलेश साहू, योगेश यादव, छबलू साहू, गोपेश्वर मंडावी, खोरबाहरा साहू सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।