अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि महाविद्यालय मर्रा में सामूहिक योग अभ्यास संपन्न,डॉ अजय वर्मा बोले-योग से शारीरिक और बौद्धिक विकास संभव


पाटन। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा में सशानिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा, “योग ऐसा सशक्त माध्यम है, जिससे शारीरिक और बौद्धिक विकास संभव है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और निरंतर अभ्यास करते रहें। उन्होंने आगे कहा कि 21 जून भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान का प्रतीक दिवस है। यह दिन वैज्ञानिक और भौगोलिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है। डॉ. वर्मा ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस परंपरा को हर वर्ष आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में योग गुरु तुलाराम वर्मा व उनकी टीम द्वारा विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया और स्वस्थ जीवन के लिए योग का महत्व समझा।

इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. मोहनिशा सिंह राजपूत, इंजीनियर किपु किरण महिलांग, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. रवेन्द्र कुमार साहू, डॉ. मंजू ध्रुव, श्री प्रवीण कुमार साहू, श्री तरुण चंद्राकर, श्री सुरेश लोखंडे सहित संस्थान के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी को नियमित योग करने का संकल्प दिलाकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *