जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम नवागांव बी में विश्व योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन बड़े ही उत्साह और ऊर्जा के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया और योग के महत्व को जाना।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि एवं भाजपा युवा मोर्चा दक्षिण पाटन अध्यक्ष नारद साहू ने योगाभ्यास में भाग लेते हुए कहा, योग एक आध्यात्मिक अनुशासन है, जो हमारी आंतरिक ऊर्जा को जागृत करता है, मानसिक शांति देता है और शारीरिक मजबूती प्रदान करता है। यह केवल व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने की विधा है। जब हर नागरिक योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएगा, तभी स्वस्थ समाज और सशक्त भारत का निर्माण होगा। नारद साहू ने कहा कि आज योग केवल भारत की धरोहर नहीं, बल्कि विश्वभर में अपनाई जाने वाली जीवनशैली बन चुकी है। विश्व योग दिवस हमें यह याद दिलाता है कि योग अब विकल्प नहीं, बल्कि समय की जरूरत है।समाजसेवी अभिषेक सेन ने कहा, योग न केवल हमारे शरीर को व्यायाम देता है बल्कि यह दिमाग को शांति भी प्रदान करता है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश साहू (ग्रामीण अध्यक्ष), मोनिशा साहू, भीष्म कुमार साहू (रोजगार सहायक), लेखराम साहू (पंच), भेमराज साहू (पंच), योग प्रशिक्षक पवन साहू, कनक साहू, रिंकू साहू, सागर साहू, रुद्र साहू, रिहान साहू, प्रेरणा साहू, मुस्कान, बिहान समूह की लिखेश्वरी साहू, कुंती साहू, माधुरी साहू सहित अन्य ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।