उतई। दानवीर तुलाराम शासकीय महाविद्यालय उतई के पूर्व छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर अपना संगठन का गठन किया। सर्वसम्मति से सतीश पारख को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर नगर पंचायत उतई के पूर्व पार्षद नरेंद्र साहू, सचिव पद पर पत्रकार सुरेन्द्र शर्मा, सह सचिव पद पर पाटन क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य उमाकांत चंद्राकर तथा कोषाध्यक्ष पद पर नगर पंचायत उतई के पार्षद लक्ष्मीनारायण साहू का चयन किया गया।।गठित कार्यकारिणी में 11 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनमें सोनू राजपूत, विजय चंद्राकर, मोहित साहू, पूनमचंद सपहा, मचांदूर के सरपंच साहू, उतई के अशोक साहू सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश पारख ने बताया कि यह संगठन पूर्व छात्रों के आपसी सहयोग, सामाजिक विकास एवं शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों में योगदान देने की दिशा में कार्य करेगा।