निपानी में भगवान बलराम की पूजा के साथ धान खरीदी का शुभारंभ—किसान एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ पारंपरिक आरंभ

निपानी में भगवान बलराम की पूजा के साथ धान खरीदी का शुभारंभ—किसान एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ पारंपरिक आरंभ

जामगांव (आर)। सेवा सहकारी समिति निपानी (पंजीयन क्रमांक 2525) में शनिवार को धान खरीदी का शुभारंभ भगवान बलराम की पूजा-अर्चना के साथ विधिवत किया गया। खरीदी सीजन के प्रारंभ पर किसानों और समिति सदस्यों में उत्साह दिखाई दिया।कार्यक्रम में सहकारिता पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूपेंद्र चंद्रवंशी, जनपद सभापति रवि सिन्हा, प्राधिकृत अध्यक्ष बेनीराम साहू, शाखा प्रबंधक उमा कुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे । पूजा-अर्चना के पश्चात खरीदी स्थल पर धान तौल प्रक्रिया प्रारंभ की गई। समिति प्रबंधन ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं—तौल केंद्र, परिवहन, गुणवत्ता परीक्षण और स्टाफ व्यवस्था—संपूर्ण रूप से कर ली गई हैं। खरीदी के पहले दिन किसानों में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर सुपरवाइजर विनोद यदु, ललित साहू, साहेबराम सिन्हा, मंगल साहू, जयप्रकाश सिन्हा, नारद साहू, हरिचंद्र सिन्हा, रामनारायण सिन्हा, पुलकित वर्मा, नोमिन वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश साहू, सुमरन सिन्हा, लोकनाथ रघुवंशी, गांधी साहू, भगवती साहू, भागवत सिन्हा, विजय साहू, खोमन सिन्हा, अघनु सिन्हा, रामाधार यादव, कमलेश नेताम, महेंद्र साहू, विश्राम ठाकुर, कमल किशोर साहू, रोमलाल ठाकुर सहित अनेक किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *