पारखत साहू बने परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव-आर के अध्यक्ष, पूरे पैनल ने बहुमत से दर्ज की विजय

पारखत साहू बने परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव-आर के अध्यक्ष, पूरे पैनल ने बहुमत से दर्ज की विजय

जामगांव आर। परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव-आर के त्रिवार्षिक चुनाव-2025 साहू सदन जामगांव-आर में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। मतगणना उपरांत मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक गंगादीन साहू ने परिणाम की घोषणा की, जिसमें पारखत साहू अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। पारखत साहू के नेतृत्व में गठित पैनल ने बहुमत से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर बेनीराम साहू और भानुप्रिया साहू विजयी रहे, वहीं संगठन सचिव पद पर लोकेश साहू और त्रिवेणी साहू ने विजय हासिल की।

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उल्लास का माहौल बन गया। विजयी प्रत्याशियों को समाजिक पदाधिकारियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर बधाई दी। इस दौरान नव-निर्वाचित अध्यक्ष पारखत साहू ने समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब मिलकर समाज की एकता, प्रगति और सहयोग की भावना से संगठन को नई दिशा देंगे।”

चुनाव प्रक्रिया में तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, महासचिव खेमलाल साहू, पुरनलाल साहू, लालेश्वर साहू, अश्वनी साहू, धनराज साहू, कमलेश्वरी साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, किशोर साहू, मोहन साहू, डॉ. यशवंत साव, डॉ. गुलाब साहू, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *