पाटन / भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के दौरान प्रदेश और जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार भाजपा पाटन मंडल द्वारा पीएम-श्री शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, अखरा (पाटन) का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, सभापति श्री केवल देवांगन, वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद श्री जीतू निर्मलकर, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद श्री जय प्रकाश देवांगन, वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद श्रीमती संगीता धुरंधर सहित भाजपा कार्यकर्ता श्री केशव बंछोर, दामोदर चक्रधारी, नागेंद्र कश्यप, अमित लोधी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान स्कूल में अध्ययनरत बच्चों एवं शिक्षकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही, शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सुझाव भी साझा किए गए।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने “शिक्षा से राष्ट्र निर्माण” के संदेश को दोहराते हुए स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के संकल्प को दोहराया।