पाटन: भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन 2 अक्टूबर को, होगी आकर्षक आतिशबाजी-भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र होंगे शामिल…

पाटन। दशहरा उत्सव समिति पाटन द्वारा भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 02 अक्टूबर 2025, गुरुवार, शाम 6 बजे से पाटन के रावण भाटा मैदान अखरापाटन में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नपं अध्यक्ष कृष्ण कुमार भाले करेंगे,विशेष अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,भूपेंद्र कश्यप एवं हेमंत देवांगन शामिल होंगे। आयोजन समिति ने बताया कि दशहरा उत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य आतिशबाजी रहेगी, इसके साथ ही अरुण कश्यप टीम की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी।

नपं अध्यक्ष योगेश निक्की भाले एवं दशहरा उत्सव समिति ने अतिथियों से मुलाकात आमंत्रण पत्र सौंपा एवं क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक यह पर्व मनाएँ और कार्यक्रम को सफल बनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *