पाटन ब्लॉक में चमकी पायल साहू की प्रतिभा, 96.67% अंक लाकर हासिल किया तीसरा स्थान

पाटन ब्लॉक में चमकी पायल साहू की प्रतिभा, 96.67% अंक लाकर हासिल किया तीसरा स्थान

जामगांव आर। पाटन ब्लॉक के ग्राम परसाही की होनहार छात्रा कु. पायल साहू पिता आशीष कुमार साहू ने कक्षा आठवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर ब्लॉक की प्रवीनयता सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पायल, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फेकारी की छात्रा है और अपनी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

पायल की इस सफलता से परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पायल की मेहनत, अनुशासन और लगन को उसकी सफलता का मुख्य आधार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *