रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रायपुर में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
प्रधानमंत्री ने इस दुःखद घटना को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।