रायपुर धरना प्रदर्शन के लिए जा रहीं मितानिनों को पुलिस ने रोका, नाराज होकर सोनपुर में सड़क पर धरना

पाटन। प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने रायपुर जा रही मितानिनों को पुलिस प्रशासन ने बीच रास्ते में रोक दिया। इस कार्रवाई से नाराज होकर बड़ी संख्या में मितानिन ग्राम सोनपुर (अभनपुर–दुर्ग मुख्य मार्ग) पर सड़क में ही धरना देकर बैठ गईं। करीब दो घंटे से अधिक समय तक चल रहे इस धरने की वजह से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। अचानक हुए इस विरोध से मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धरना स्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *