घुंघवा समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं, कई आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण ! कीर्ति नायक बोली -गांवों तक पहुंच रहा त्वरित समाधान

घुंघवा समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं, कई आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण ! कीर्ति नायक बोली -गांवों तक पहुंच रहा त्वरित समाधान

पाटन। ग्राम घुंघवा में आयोजित सुशासन तिहार एवं समाधान शिविर में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और मांगों का एक ही स्थान पर समाधान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। शिविर में प्राप्त कई आवेदनों का स्थानीय स्तर पर तत्काल निराकरण किया गया, जबकि अन्य मामलों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।

श्रीमती नायक ने कहा कि शासन की मंशा प्रत्येक नागरिक को पारदर्शी, सरल और त्वरित प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *