पाटन। क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासियों और यंग स्टार बॉयज़ क्लब द्वारा दीपावली के अवसर पर माता लक्ष्मी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
पहले दिन माता जी का भव्य आगमन डीजे की धुनों पर हुआ, जिसके बाद प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चली। गोवर्धन पूजा की रात्रि में ग्राम के बच्चों ने सुआ नृत्य और लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित महाआरती में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर, कमलेश चंद्राकर, सरपंच शैलेंद्री साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन के संयोजक और युवा भाजपा नेता प्रणव शर्मा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी ग्रामवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
रात्रि में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकी देवांगन एवं दुष्यंत हरमुख कृत ‘रंग झरोखा’ का मंचन हुआ, जिसने माहौल को जीवंत कर दिया। मौसम की हल्की बाधा के बावजूद दर्शकों की खचाखच भीड़ देर रात तक जमी रही। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के चार थानों से पुलिस बल तैनात रहा तथा पुरानी भिलाई-3 थाना प्रभारी अम्बर भारद्वाज स्वयं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। आयोजन में ग्रामवासी अमोद सिंह, ढाल सिंह साहू, लोकेश्वर साहू, तिलक यादव, प्रशांत शर्मा, सागर निषाद, नरेन्द्र वर्मा, राजेश पाण्डेय सहित यंग स्टार बॉयज़ क्लब के सभी सदस्य — झम्मन साहू, पवन सेन, दुष्यंत साहू, डोमन निषाद, प्रशांत चतुर्वेदी, विक्की साहू, नयन सेन, बलराम निषाद, रितेश भारती, मनीष निषाद, प्रकाश साहू, भूपेश भारती, कृष्णा यादव, देवा यादव, चंदन सेन, कामेश साहू सहित बड़ी संख्या में युवा व ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल रहे।