जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, जामगांव आर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम दोनों में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहे।
कक्षा 10वीं हिंदी माध्यम में भुनेश्वरी ने 89.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पूनम साहू 88.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, वहीं लेशमा यदु ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
10वीं अंग्रेजी माध्यम में हिमांशी पनसारी ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। डोमेश ठाकुर और नमन बंछोर दोनों ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12वीं अंग्रेजी माध्यम (कामर्स संकाय) में चेतिका साहू ने 86 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनीश राठी 67 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा रुद्राक्ष शुक्ला 65 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं अंग्रेजी माध्यम के विज्ञान संकाय में भेनु देवांगन ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यामिनी साहू 82 प्रतिशत के साथ द्वितीय और विनीता साहू 81 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
12वीं हिंदी माध्यम के कामर्स संकाय में कविता चंद्राकर ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृषिका और भोज ने समान रूप से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान संकाय (हिंदी माध्यम) में तृषा ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, यामिनी ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा वर्षा ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्राचार्य चेतना ठाकुर, एसएमडीसी अध्यक्ष अंगेश्वर साहू सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।