भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा “ऐसे आयोजन समाज में अपनापन की भावना जगाते हैं।”
जामगांव आर। पाटन ब्लाक के ग्राम बेल्हारी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में गुरुवार को बच्चों के साथ एक विशेष आयोजन हुआ, जब सेजेस बेल्हारी के अध्यक्ष एवं ग्राम के उपसरपंच मनीष चंद्राकर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और ग्रामीणों को न्यौता भोज कराया। श्री चंद्राकर ने शिक्षकों,विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों के साथ मिलकर सहभोज किया और बच्चों के साथ जन्मदिन का उल्लास साझा किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता, संस्कार और एकता की भावना को जीवित रखते हैं। एसएमडीसी अध्यक्ष मनीष ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि स्कूल में बच्चों के लिए न्यौता भोज की छत्तीसगढ़ सरकार की सोच सचमुच प्रशंसनीय है,यह समुदाय को विद्यालय से जोड़ते हुए समाज में सेवा और सहयोग की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम मेंभाजपा मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू, प्राचार्य वाय के साहू,पूर्व सरपंच जितेश्वरी महमल्ला,प्रधानपाठकद्वय अनिता शर्मा,पीके साहू,सांसद प्रतिनिधि यादमल गोलछा,भाजयुमो नेता लुभम बंछोर,जिनेश जैन,रामसिंह बंसोड़,कामता पटेल,नरेश महतो,विक्रमादित्य साहू,हलधर महमल्ला,भूषण चंद्राकर,सनत शर्मा,उत्तम रिगरी,तुसार कामरे,जितेंद्र धनकर ,अभिषेक सेन,भेन चंद्राकर,सीके साहू,रोमन साहू,नरोत्तम निषाद,मुकेश साहू,श्रद्धा वर्मा,सलमा रूही, जागृति अग्रवाल,सुखमत प्रजापति,रेवती साहू,दसमत प्रजापति,रमशीला सिन्हा,लक्ष्मी प्रजापति आदि उपस्थित रहे ।