पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के पाटन, जामगांव आर और कुम्हारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संयुक्त बैठक सोमवार को पाटन में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष राकेश ठाकुर को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने का सर्वसम्मति से समर्थन किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल तथा एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अजय सिंह लल्लू उपस्थित रहे,श्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही संभव है। कांग्रेस की रीढ़ हमारे जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिनकी प्रतिबद्धता ही पार्टी को शक्ति देती है।”
अजय सिंह लल्लू ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “संगठन सृजन अभियान का मूल उद्देश्य कार्यकर्ताओं को जोड़ना और हर स्तर पर संवाद को सशक्त बनाना है। उन्होंने तीनों ब्लॉकों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से राकेश ठाकुर के नेतृत्व पर भरोसा जताया और उन्हें दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना सर्वसम्मत समर्थन दिया। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और तीनों ब्लॉकों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन सृजन और एकजुटता की भावना से सम्पन्न यह बैठक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भरने वाली रही।