जामगांव आर में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू के जन्मदिन पर जुटा भाजपा परिवार, रजनी बघेल समेत प्रदेश, जिला व मंडल पदाधिकारियों ने दी बधाई; राजनीतिक-सामाजिक सक्रियता के बीच दिखा समर्थकों का स्नेह

जामगांव आर। भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को परिक्षेत्रीय साहू भवन जामगांव आर में बधाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर कमलेश साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल की पत्नी रजनी बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, संजय बघेल, जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू एवं नीलम चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक सहित जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, रवि सिन्हा और खेमलाल देशलहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी पहुंचे। समारोह में जिला भाजपा, पाटन विधानसभा एवं जामगांव आर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर कमलेश साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि कमलेश साहू वर्तमान में भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष के साथ सेवा सहकारी समिति बटरेल के प्राधिकृत अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी पत्नी झरना साहू पूर्व जनपद सदस्य रह चुकी हैं। कमलेश साहू ने अपने राजनीतिक-सामाजिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंडल स्तर के कार्यकर्ता के रूप में की थी। इसके बाद वे संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे और वर्तमान में भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जन्मदिन समारोह में भाजपा नेता लोकमनी चंद्राकर, शासकीय कॉलेज समिति अध्यक्ष नरेश केला, संजय चंद्राकर, अनूप चंद्राकर, भगवान सिंह चंद्राकर, बाबा वर्मा, नारद साहू, मंडल प्रभारी हर्षा चंद्राकर, पूर्व जनपद सदस्य झरना साहू, भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक एवं राजेश चंद्राकर, तहसील साहू संघ अध्यक्ष लालेश्वर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू एवं किशोर साहू, मंडल महामंत्री निर्मल जैन एवं पुरेंद्र सिन्हा, पत्रकार संघ अध्यक्ष किशन हिरवानी, मनीष चंद्राकर, टिकेंद्र वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, प्रमोद जैन,शुभम शर्मा,पारखत साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला,गायत्री यादव, नंदनी साहू, कौशल गंजीर, दुर्गेश रजक,बेनीराम साहू, उज्ज्वल केला,श्रीकांत चंद्राकर, नीलू साव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *