“रायपुर में बनेगी अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर यूनिट, छत्तीसगढ़ को मिलेगा तकनीकी बढ़ावा: ओपी चौधरी”…

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायपुर में स्थापित होने वाली अडवांस्ड सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह यूनिट अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगी और 7nm, 5nm तथा 3nm तक के चिप्स का निर्माण करेगी। चौधरी ने कहा कि इस परियोजना से राज्य में गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और विदेशी निवेश (एफडीआई) भी आकर्षित होगा।

उनके अनुसार, यह यूनिट छत्तीसगढ़ को तकनीकी क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी और राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वित्त मंत्री ने विश्वास जताया कि इससे युवाओं को उच्च तकनीकी प्रशिक्षण के साथ बेहतर करियर के अवसर मिलेंगे। परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार हर आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *