“स्कूलों में फिर गूंजेगी बच्चों की किलकारी, शिक्षा विभाग ने प्रवेशोत्सव के लिए दिए खास निर्देश – जानिए कब से खुलेगा शिक्षाद्वार!”

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 85?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय 16 जून 2025 से आरंभ होने जा रहा है। प्रदेशभर में स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों, मिशन संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रभावी रूप से लागू हो चुकी है। इसके अंतर्गत सरकार की प्राथमिकता है कि विद्यार्थियों को एक स्वच्छ, सुंदर और प्रेरक वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव राज्य, जिला, ब्लॉक और संकुल स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रारंभिक तैयारियों में कोई कसर न छोड़ने और आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों से जोड़ा जा सके और शिक्षा का वातावरण सुदृढ़ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *