जामगांव आर। समीपस्थ ग्राम गातापार से नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र किंशुक कुमार साहू (पिता टोपेश कुमार साहू) एवं कु. दीक्षिता साहू (पिता विनोद कुमार साहू) को क्षेत्रीय साहू समाज बेल्हारी द्वारा सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी प्रकार ग्राम ओदरागहन निवासी कुमारी खोमेश्वरी साहू (पिता नरेंद्र साहू) का सीआरपीएफ में चयन होने पर समाज ने उन्हें भी सम्मानित कर शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष टेसराम साहू,भाजपा नेता खेमलाल साहू ,देवेंद्र साहू सहित समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें समाज और क्षेत्र का गौरव बताया तथा भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।