स्वामी आत्मानंद स्कूल बेल्हारी में शाला प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न — शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने,बच्चों के सर्वांगीण विकास और स्कूल की प्रतिष्ठा बढ़ाने पर जोर

जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेल्हारी में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री मनीष चन्द्राकर ने की, संस्था प्रमुख वाय के साहू ने सभी सदस्यों और उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए बैठक की शुरुआत की। बैठक में विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुदृढ़ करने और सुविधाओं को सशक्त बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विद्यालय में कला और कंप्यूटर विषयों के लिए मानसेवी शिक्षक नियुक्त करने तथा इंग्लिश मीडियम शाखा में भृत्य और आया की व्यवस्था करने पर सहमति बनी।

पीटीएम में अभिभावकों की भागीदारी पर विशेष जोर

सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई और आगामी पालक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में पालकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास पर बल दिया गया। यह निर्णय लिया गया कि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी वर्गों के लिए जनभागीदारी शुल्क पूर्वानुसार यथावत रहेगा।

हिंदी और इंग्लिश विंग एक परिवार — अध्यक्ष मनीष चन्द्राकर

बैठक के दौरान इंग्लिश और हिंदी माध्यम के सभी शिक्षक स्टाफ की संयुक्त बैठक ली गई। इस अवसर पर श्री मनीष चन्द्राकर ने कहा कि हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। हिंदी और इंग्लिश विंग में कोई भेद नहीं है। सभी का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास और विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देना है। सभी शिक्षक एक-दूसरे का सहयोग करें और मिलकर कार्य करें।

पालक समिति का गठन — महेश साहू बने अध्यक्ष, चेतन साहू उपाध्यक्ष

एसएमसी सदस्यों और शिक्षकों की उपस्थिति में पालक समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें पालकों और प्रबंधन के बीच सहयोग और समन्वय पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में सत्र 2024-25 के लिए पालक समिति का गठन किया गया। नवागांव निवासी महेश साहू को अध्यक्ष और ठेकवा निवासी चेतन साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य वाय के साहू,एसएमसी अध्यक्ष मनीष चन्द्राकर,सरपंच अमित अग्रवाल,महेश साहू,रफीक खान,लीलाधर सूर्यवंशी, यादमल गोलछा, रामसिंह बंसोड़, भूषण चन्द्राकर, के आर बंसोड़, संतोषी साहू,सुनीता प्रजापति, केके जायसवाल,नीता वर्मा,देवेंद्र साहू,गीतांजलि खुटेल,के हेमावती,चन्द्रकला साहू,बुधराम साहू, खुशबू मिश्रा,पुष्पेंद्र साहु,कौशर अंजुम,बिलाल अहमद,शिबुमाला हरि,अमनदीप सिंह सोनी,पूनम सिंह,विद्या नायर,प्रियंका आंनद,दीपिशा एनके,स्वराज पैकरा,द्रौपती गंजिर समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, पालक और एसएमसी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *