कवर्धा : अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न, समाज का जनसैलाब उमड़ा

कवर्धा। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा मंगलवार को कबीरधाम जिले के पोड़ी में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजजनों का भारी जनसैलाब उमड़ा और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूनम चंद्राकर (पूर्व राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा) उपस्थित रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल वर्मा (कलेक्टर, कबीरधाम) शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में चंद्रशेखर वर्मा (विश्व हिन्दू परिषद छ.ग.), अंबिका चंद्रवंशी (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, भूमि विकास बैंक छ.ग.) सहित महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी लक्ष्मी वर्मा (महासचिव), सरोज चंद्राकर (राष्ट्रीय सचिव), चंद्रिका चंद्राकर (प्रदेश अध्यक्ष), सरिता वर्मा (प्रदेश महासचिव), अन्नपूर्णा चंद्राकर (जिला पंचायत सदस्य) तथा जयप्रकाश वर्मा (प्रदेश सचिव) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया और शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारी मुरली चंद्राकर, सदभावना वर्मा और रामगोपाल वर्मा ने विशेष योगदान दिया।

महासभा का देश और प्रदेश में अपना मजबूत वजूद

मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का यह कार्यक्रम पहले से तय था, बावजूद इसके कुछ राजनीतिक नेताओं ने इसे असफल बनाने की कोशिश की। लेकिन समाज के जनसैलाब और कार्यक्रम की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि समाज की एकता और शक्ति अटूट है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महासभा का देश और प्रदेश में अपना मजबूत वजूद है और ऐसे आयोजन लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *