“बस्तर में गूंजेगी जन अधिकार की आवाज : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए 26 से कांग्रेस की ‘न्याय पदयात्रा’”

रायपुर। बस्तर संभाग की धरती में एक बार फिर जनअधिकार की आवाज़ से गूंजने वाली है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 मई से 28 मई 2025 तक तीन दिवसीय “न्याय पदयात्रा” निकालने जा रही है। यह पदयात्रा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के मुद्दों को लेकर होगी, जिसे कांग्रेस ने जनता से जुड़ा गंभीर विषय बताया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकलने वाली इस पदयात्रा में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लेंगे। पदयात्रा बस्तर क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से होकर गुजरेगी और आदिवासी समुदाय के अधिकारों, संसाधनों की लूट तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह यात्रा केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि स्थानीय जनता के साथ न्याय के लिए एक जनआंदोलन का स्वरूप लेगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जल, जंगल और जमीन पर पहला अधिकार वहां रहने वाले लोगों का है और इसे कोई नहीं छीन सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *