ट्रिपल इंजन सरकार के संकल्प को धरातल पर उतारता पाटन समाधान शिविर : जनता को मिला राहत का भरोसा…

पाटन । नगर पंचायत पाटन में सुशासन तिहार 2025 के तहत “संवाद से समाधान” अभियान के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर पंचायत पाटन, अखरा, अटारी और खोरपा के नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।

समाधान शिविर का निरीक्षण निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के साथ किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नागरिकों एवं अधिकारियों से चर्चा कर शिविर की व्यवस्थाओं और समाधान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। मौके पर श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य भर में सुशासन तिहार 2025 मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आयोजित शिविरों में जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही, हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ और आवश्यक उपकरण भी प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाटन में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से जनता में उत्साह का माहौल है।

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी जा रही है और अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

शिविर में सभापति केवल देवांगन, देवेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र निर्मलकर, पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, संगीता धुरंधर, अन्नपूर्णा पटेल, केशव बंछोर, दामोदर चक्रधारी, योगेश सोनी, कीर्तन देवांगन, सागर सोनी, आदित्य सावर्णी, वेदप्रकाश वर्मा, विक्की बंछोर सहित अनेक पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा और नगर पंचायत के कर्मचारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *