सेलूद में 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन

सेलूद में 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन

मुख्य वक्ता होंगे माननीय संघ चालक श्री संजय शर्मा, मुख्य अतिथि रहेंगे वायुसेना से सेवानिवृत्त श्री आशीष कुमार
सेलूद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेलूद मंडल द्वारा आगामी 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को संघ स्थापना दिवस, विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भारत माता भवन, बाजार चौक, सेलूद (जिला दुर्ग) में संपन्न होगा।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप मे पाटन खण्ड के संघचालक संजय शर्मा उद्बोधन देंगे, मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त भारतीय वायु सेना के आशीष कुमार (सार्जेंट) उपस्थित रहेंगे।

सेलूद मंडल कार्यवाह कालेश्वर प्रसाद शुक्ला एवं सह कार्यवाह विकास बारले ने बताया कि कार्यक्रम का एकत्रीकरण दोपहर 3:30 बजे से प्रारंभ होगा, इसके पश्चात 3:55 बजे से पथ संचलन निकाला जाएगा। संघ के समस्त स्वयंसेवक बंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे पूर्ण गणवेश में समय पर उपस्थित हों। इस आयोजन का उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष की यात्रा के गौरव को स्मरण करते हुए मातृभूमि के प्रति समर्पण, अनुशासन और संगठन के भाव को सशक्त करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *