सेलुद में RSS का विजयादशमी उत्सव सम्पन्न — स्वयंसेवकों का अनुशासित पथ संचलन, देशभक्ति गीतों से गूंजा गांव ; मुख्य वक्ता संजय शर्मा ने कहा— “संघ जीवन का अर्थ है राष्ट्र प्रथम”

सेलुद में RSS का विजयादशमी उत्सव सम्पन्न — स्वयंसेवकों का अनुशासित पथ संचलन, देशभक्ति गीतों से गूंजा गांव ; मुख्य वक्ता संजय शर्मा ने कहा— “संघ जीवन का अर्थ है राष्ट्र प्रथम”


सेलुद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पाटन खण्ड अंतर्गत सेलुद मण्डल में सोमवार को विजयादशमी उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्थानीय विश्रामगृह के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पूरे अनुशासन और देशभक्ति के भाव से सुसज्जित गणवेश में पथ संचलन किया। गांव की गलियों से जब स्वयंसेवकों का दल “भारत माता की जय” और देशभक्ति गीतों की गूंज के साथ गुजरा तो ग्रामीणजन भावविभोर होकर अभिवादन करते हुए नजर आए। मुख्य समारोह में शस्त्र पूजन और भारत माता की सामूहिक प्रार्थना संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त जवान आशीष कुमार ने की । मुख्य वक्ता संजय शर्मा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि — “संघ जीवन का अर्थ केवल संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण है। विजयादशमी शक्ति, संयम और संगठन का प्रतीक पर्व है। प्रत्येक स्वयंसेवक को समाज की सेवा और राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान देना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि आज जब समाज विभाजन की ओर झुकता दिखता है, तब संघ के स्वयंसेवक समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनका प्रत्येक कदम राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक संकल्प है।

इस अवसर पर मण्डल कार्यवाह कालेश्वर शुक्ला, जिला समग्र ग्राम विकास प्रमुख हलधर महमल्ला, खण्ड कार्यवाह उमाशंकर साहू, महेश्वर बंछोर, शत्रुघ्न यदु, केवल देवांगन, पुष्कर साहू, विकास बारले, पूर्व मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू, कृष्ण कुमार साहू, विक्रम वर्मा, दिलीप देशपांडे, रितेश देवांगन, मनोज कलिहारी, सुलभ सोनवानी, तारेंद्र बंछोर, योगेश सोनवानी, रमेश देवांगन, चंद्रप्रकाश मांडले, रानी बंछोर, खेमिन साहू, पीताम्बरी साहू, ललिता साहू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *