अवैध शराब से त्रस्त गाड़ाडीह के ग्रामीणों ने शराब दुकान खोलने की मांग की

जामगांव आर। पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम गाड़ाडीह के ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री से परेशान होकर एक अनोखी मांग प्रशासन के सामने रखी है। ग्रामीणों ने समाधान शिविर में उपस्थित होकर अपने गांव में देशी एवं विदेशी शराब की अधिकृत दुकान खोले जाने की मांग की है। उनका कहना है कि चौक-चौराहों पर खुलेआम बिक रही अवैध शराब से गांव का वातावरण दूषित हो रहा है, और युवाओं में इसकी लत बढ़ती जा रही है।

ग्राम तरीघाट में आयोजित समाधान शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व जनपद सदस्य खिलेश यादव के नेतृत्व में हस्ताक्षरयुक्त आवेदन आबकारी अधिकारी अखिलेश साहू को सौंपा, जिसे एसडीएम पाटन के नाम भेजा गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव में अवैध रूप से शराब बिक ही रही है, तो कम से कम वैध दुकान की अनुमति दी जाए जिससे सरकारी नियंत्रण भी बना रहे और राजस्व की हानि भी न हो।

इस मांग को लेकर प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सदस्य खिलेश यादव, अखिलेश चंद्राकर, संतोषी चंद्राकर, खेमलाल, सुनीता चक्रधारी, त्रिवेनी यदु, आयशा कुरैशी, तिलेश्वरी, लोकेश्वरी, अनिता मंडोरे, बल्लू यादव, शैलेन्द्र गोस्वामी, विष्णु यादव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *