आंगन मिलन में महिलाओं का उत्साह, मेहंदी-बिंदी प्रतियोगिता और पोषण व्यंजन प्रदर्शनी ने बढ़ाई रौनक,नपं सभापति नेहा ने महिलाओं से सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान

पाटन। नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 04 अखरा में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। नगर पंचायत पाटन की सभापति एवं वार्ड पार्षद नेहा बाबा वर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में महिलाओं के लिए मेहंदी-बिंदी प्रतियोगिता, पोषण माह के अंतर्गत पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी तथा गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेहा बाबा वर्मा ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने महिलाओं से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी-बिंदी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं पोषण माह के तहत विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार का संदेश दिया गया। गोदभराई कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती माताओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता कश्यप, पूर्णिमा सिन्हा, रोशनी कुर्रे, मीना देवांगन, संतोषी जोशी, सिंधिया साहू, नीता देवांगन, किरण शर्मा, हीरा देवांगन एवं राजेश्वरी वर्मा का सहयोग रहा। इस अवसर पर मोहिनी चक्रधारी, पद्मा चक्रधारी, तनुजा विश्वकर्मा, रुखमणी देवांगन, नीतू कौशिक, पल्लवी बंछोर, त्रिवेणी विश्वकर्मा, डिगेश्वरी, संतोषी देवांगन, मालती वर्मा, विभा वर्मा, संतोषी यादव, मालती यादव, गायत्री देवांगन, हेमेश्वरी देवांगन, सीमा वर्मा, ललिता, जानकी, पूजा यादव, सुष्मा चक्रधारी, जया पारधी, चित्रलेखा, गोदावरी बंछोर, उर्मिला वर्मा, कमलेश्वरी, रीना, लता वर्मा, गीता ठाकुर, अनुसुईया ठाकुर, सीमा, प्रतिमा, सुमन, जया एवं बबिता सहित बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *