खारून तट पर किकिरमेटा में त्रि-दिवसीय अखंड रामधुनी सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, श्रीराम-जानकी मंदिर में तीन दिन चलेगा भक्तिमय आयोजन

खारून तट पर किकिरमेटा में त्रि-दिवसीय अखंड रामधुनी सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, श्रीराम-जानकी मंदिर में तीन दिन चलेगा भक्तिमय आयोजन

जामगांव आर। खारून तट पर बसे ग्राम किकीरमेटा में स्थानीय ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित त्रि-दिवसीय अखंड रामधुनी सम्मेलन का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम एवं माता जानकी की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक साहू, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश साहू, पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन ने की। विशेष अतिथि समाजसेवी उमेश साहू, कैलाश साहू, सरपंच देवकी जेठूराम निषाद,उपसरपंच संतोष कुमार सिन्हा,नीलकंठ साहू, पुनीत निर्मल एवं सोहन ठाकुर ने श्रीराम-जानकी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की मंगलकामना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक साहू ने कहा कि अखंड रामधुनी जैसे धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ ही आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने आयोजन के लिए ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। रामधुनी सम्मेलन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। आयोजन समिति द्वारा तीन दिनों तक धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बनाए रखने की तैयारियां की गई हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए सामूहिक रूप से भगवान श्रीराम से प्रार्थना की।

कार्यक्रम में जागेश्वर साहू, कांशीराम साहू, श्यामलाल सिन्हा, मनीष सिन्हा, शेषनारायण सिन्हा, दिनेश निषाद, देवेन्द्र साहू, ज्ञानु निषाद, लेखपाल सिन्हा, प्रीतम निषाद, टिकेश्वर साहू, संदीप, कुलदीप साहू, नवीन कुमार साहू, युवराज निषाद, अनिल निषाद, चंद्रप्रकाश निर्मल, पंचराम साहू, झम्मन निर्मल, शिवप्रसाद निर्मल, जितेन्द्र सिन्हा, जितेन्द्र निर्मल, विशेश्वर यादव, लल्ला साहू, घासीराम निषाद, रेखराम, बुधारू राम निषाद, गुहलेद निर्मल, खेदुराम साहू, कोदूराम साहू, हरिराम सिन्हा, आत्माराम साहू, एस.आर. डइसेना, श्यामलाल यादव, अनिल शर्मा, हिराराम साहू, ईश्वर निषाद, सोहन ठाकुर, धनेश्वर साहू, चैतुराम निषाद, जगतराम निषाद, ओम सिन्हा, डॉ. खिलावन निर्मल, नेतराम निषाद, पृथ्वीराम साहू, भोजेश्वर सिन्हा, योगेश निर्मलकर** सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *