गोद भराई-अन्नप्राशन से लेकर पोषण जागरूकता तक, करेला-सुरपा में मनाया गया आंगन मिलन कार्यक्रम,जनपद सभापति रवि सिन्हा हुए शामिल..आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का हुआ सम्मान

गोद भराई-अन्नप्राशन से लेकर पोषण जागरूकता तक, करेला-सुरपा में मनाया गया आंगन मिलन कार्यक्रम,जनपद सभापति रवि सिन्हा हुए शामिल..आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का हुआ सम्मान

जामगांव आर। ग्राम पंचायत करेला एवं सुरपा स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा पौष्टिक भोजन, व्यंजन तथा हरी सब्जी-भाजी के स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गर्भवती माताओं को पोषण आहार का वितरण भी किया गया

आयोजन में जनपद सभापति रवि सिन्हा ने सामाजिक सहभागिता, मातृ एवं शिशु पोषण तथा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। सेक्टर सुपरवाइजर ममता साहू ने महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालित योजनाओं तथा उनके लाभ के संबंध में जानकारी प्रदान की।.‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में महिलाओं ने आपसी संवाद, खेलकूद तथा बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की। उपस्थित महिलाओं ने गर्भवती माताओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद सभापति रवि सिन्हा, करेला सरपंच राजेश बंछोर, सुरपा सरपंच चंद्रहास साहू, भाजपा नेता एवं हाई स्कूल शाला विकास समिति अध्यक्ष प्रमोद जैन, सचिव कोमल दास अंगारे, पूर्व सरपंच लेखनी वर्मा,उपसरपंच तेजराम,किशोर सेन,लोकेश्वर निर्मलकर, गजेराम साहू,पुजा वर्मा,खुशबु कंवर , प्रिती ठाकुर रोजगार सहायक श्री राकेश साहू सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती ममता साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुर्गेश्वरी वर्मा, आशा ठाकुर , मोतिम साहू,सरिता मार्कण्डेय,कांति पटेल,वंदना ध्रुव, डामिन सिन्हा, सहायिका रौशनी ठाकुर , जानकी पटेल,पार्वती साहू,सावित्री साहू,गणेश्वरी सिन्हा,हीराबाई पटेल, मितानिन नीरा वर्मा, कमला वर्मा, आशा वर्मा उपस्थित रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *